मोहल्ला खटीकान के राप्रावि में भामाशाह विक्रम सिंधी द्वारा प्रदान किए गए जूतों का वितरण…

यूसीईईओ एवं गोयनका स्कूल प्रधानाचार्य ने किया विद्यार्थियों को जूतों का वितरण

शहर के मोहल्ला खटीकान स्थित राप्रावि में भामाशाह विक्रम सिंधी द्वारा प्रदान किए गए जूतों का विद्यार्थियों को वितरण किया गया। कार्यक्रम में यूसीईईओ ओमप्रकाश फगेडिया और गोयनका स्कूल प्रधानाचार्य प्रतापसिंह नाथावत ने विद्यार्थियों को जूते वितरित किए। प्रधानाध्यापक मंगलचंद व अध्यापिका कमला खेड़ीवाल ने आए अतिथियों का स्वागत किया। प्रेरक शिक्षक पवन किशोर बड़थ्वाल ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। यूसीईईओ फगेड़िया ने स्कूल के नामांकन और पढ़ाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

abtakhindi news