पाटन के स्यालोदड़ा मोड़ पर रविवार देर शाम यूपी पुलिस द्वारा एक युवक को ले जाने से अपहरण की अफवाह फैल गई। स्थानीय इलेक्ट्रीशियन राजेश सैनी को यूपी नंबर की काली कार में बैठाकर ले जाया गया, जिससे परिजन घबरा गए और डाबला थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
डाबला पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से पता चला कि राजेश को अपहरण नहीं किया गया था, बल्कि यूपी के रामगढ़ थाने की पुलिस किसी मामले में पूछताछ के लिए ले गई थी। परिजनों को जब राजेश के सकुशल होने की खबर मिली, तो उन्होंने राहत की सांस ली।