सुलताना कस्बे के हरनारायण अस्पताल में रंगदारी को लेकर हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में यादराम, दीपक भड़िया, अनुराग उर्फ अन्नीया और अनिल उर्फ गोरीया शामिल हैं। आरोपियों ने 15 जनवरी की रात अस्पताल के बाहर जमकर तोड़फोड़ की, गाड़ियों को टक्कर मारी और कांच फोड़ दिए। अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद सुलताना थाने की पुलिस ने पूरे इलाके की नाकाबंदी करवाई। आरोपियों से पूछताछ जारी है।