राउमावि मंडूस्या में बालिकाओं को वितरित की गई साइकिलें…

शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

राउमावि मंडूस्या में गुरुवार को बालिकाओं को साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पूरण गुर्जर ने बालिका शिक्षा को राष्ट्र विकास के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं बालिकाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही हैं।

समारोह में स्कूल की 30 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। प्रधानाचार्य विमला यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों ने बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जगदीश गुर्जर, उप प्रधानाचार्य राकेश मीणा, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

abtakNewsSikar