राउमावि हाड़ीकलां में छात्रों को वितरित की गई रंगीन टी-शर्ट…

ड्रेस कोड से अनुशासन और उत्साह बढ़ाने की पहल

ब्लॉक पीपलू स्थित राउमावि हाड़ीकलां में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को टी-शर्ट वितरित की गई, जिससे अब वे गुरुवार को विशेष ड्रेस में विद्यालय आएंगे। प्रधानाचार्य शाहीन अफरोज ने बताया कि यह पहल स्टाफ और ग्रामीणों के सहयोग से संभव हुई, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विद्यार्थियों को पीली, हरी और लाल रंग की टी-शर्ट दी गई, जिससे ड्रेस में एकरूपता बनी रहे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। सीबीईओ नरेंद्र कुमार सोगानी और संदर्भ व्यक्ति रविंद्र कुमार विजयवर्गीय ने इस पहल को सभी विद्यालयों में लागू करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को टी-शर्ट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

abtakhindi news