राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरवाटी में मंगलवार को 9वीं कक्षा की 58 बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं योगिता वर्मा और तनु सैनी को पीसी टैबलेट भी प्रदान किए गए। इसके साथ ही, भामाशाह की ओर से दान किए गए वाटर कूलर और आरओ का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी राजेश बुडानिया उपस्थित रहे। प्रिंसिपल बनवारीलाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीबीईओ बृजलाल देवठिया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण बड़ीवाल, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, गिरधारी लाल राठी और विद्याधर सैनी भी मौजूद थे।