राजकीय लोहिया कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष तौफिक खान ने बताया कि कई विद्यार्थी समय पर दस्तावेज पूर्ण नहीं कर पाए हैं, जिसके कारण वे परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। ज्ञापन देने वालों में एजाज खान, अमन डोकवा, आलोक मेघवाल, मोहित खान, पीयूष खारड़िया, समीर डीके और शाहरुख खान शामिल थे।