राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांवलोदा लाडखानी में नागरमल जांगिड़ की स्मृति में उनकी पत्नी राधादेवी और पुत्र सांवरमल जांगिड़ द्वारा सरस्वती माता का मंदिर बनवाया गया है। इस मंदिर का उद्घाटन पूर्व सरपंच रामेश्वरलाल थालौड़ ने किया।
समारोह में बेगाराम थालौड़, नेमीचंद, मदन जांगिड़, नाथूलाल जांगिड़, बिहारीलाल, राधेश्याम सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ममता वर्मा ने कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त किया।