बुधवार को कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय फॉलोअप मेडिकल शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 700 मरीजों का इलाज किया गया और कई मरीजों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।
मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता विकास भालोठिया थे, जबकि अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सैनी ने की। बीसीएमओ डॉ. दुलीचंद झाझड़िया ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन और अस्थि रोग विशेषज्ञों ने मरीजों का इलाज किया और निशुल्क दवाइयां वितरित की।
शिविर में जिन मरीजों को चिन्हित किया गया, उन्हें 31 जनवरी को होने वाले रैफरल कैम्प के लिए जिला अस्पताल झुंझुनूं भेजा गया।