राजगढ़-पिलानी रोड पर ओवरब्रिज निर्माण तेज़ी से जारी, 24 दिसंबर तक कार्य पूरा होने की उम्मीद…

धनुषाकार गर्डर के बाद कंक्रीट का काम शुरू होगा

राजगढ़-पिलानी रोड पर स्थित रेल फाटक के अधूरे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को रेलवे द्वारा दिए गए ब्लॉक के बाद तेज़ गति से पूरा किया जा रहा है। प्रतिदिन तीन घंटे के ब्लॉक में दोनों साइड के गर्डर लगाने का काम लगभग समाप्त हो चुका है, और अब इस पर धनुषाकार ब्रास्टिंग गर्डर रखा जाएगा। इसके बाद कंक्रीट का काम शुरू किया जाएगा।

रेलवे की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण 24 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ठेकेदार सुभाषचंद्र पूनिया ने बताया कि इस पर 400 टन वजनी गर्डर रखा जाएगा। सर्दी के मौसम में रात के समय काम करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है, लेकिन काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद ओवरब्रिज का काम फरवरी तक पूरा होने की संभावना है, जिससे क्षेत्रवासियों को यातायात में राहत मिलेगी और रास्ता सुगम होगा।

abtakNewsSikar