राजगढ़ पुलिस ने 10 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

साधु के वेश में छिपा था हिसार निवासी आरोपी

राजगढ़ पुलिस ने बुधवार को 10 साल से फरार स्थाई वारंटी रमेश को गिरफ्तार किया। हरियाणा के गांवड (हिसार) निवासी रमेश ने 2007 में वीरेंद्र न्यांगली पर फायरिंग की थी और तभी से फरार था। उसके खिलाफ धारा 307, 427, और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

जोधपुर में साधु के वेश में छुपा था आरोपी
पुलिस जांच में पता चला कि रमेश पिछले 10 साल से जोधपुर के सरदारपुरा क्षेत्र में साधु के वेश में रह रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत प्रशिक्षु आईपीएस निश्चल प्रसाद के नेतृत्व में राजगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका
सूचना के आधार पर राजगढ़ थाने के सिपाही महेंद्र सिंह और अजय कुमार ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। गिरफ्तार रमेश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

abtakNewsSikar