राजस्थान आई हॉस्पिटल लेजर रेटीना सेंटर का भव्य उद्घाटन
जयपुर।
मुरलीपुरा स्थित राजस्थान आई हॉस्पिटल लेजर रेटीना सेंटर मल्टी स्पेशलिटी का भव्य उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं विधायक बालमुकुंदाचार्य के करकमलों द्वारा किया गया। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सोनाराम कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अत्याधुनिक सेंटर में आंखों से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का समुचित उपचार किया जाएगा। यहां विश्व की श्रेष्ठतम मशीन स्क्विंट लेजर के माध्यम से नो टच पेनलेस एआई तकनीक द्वारा चश्मे के नंबर हटाने की सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलावा सेंटर में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट), कॉर्निया रोग, काला पानी (ग्लूकोमा), भेंगापन, कॉन्टेक्ट लेंस, ऑक्युलोप्लास्टी एवं विट्रोरेटिना जैसी जटिल आंखों की बीमारियों का आधुनिक लेजर फेको पद्धति से उपचार किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस नए सेंटर के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।