राजस्थान का रहस्यमयी हत्याकांड: दोहरे मर्डर की खौफनाक साजिश का खुलासा…

10 महीने बाद खुला राज़, भाई ने भाई का कत्ल कर बनाई पत्नी की हत्या की योजना

सीकर के फतेहपुर में 6 नवंबर 2018 को झाड़ियों में मिले एक युवक के शव की गुत्थी आखिरकार 10 महीने बाद सुलझी। देहरादून से पहुंची पुलिस ने सितंबर 2019 में शव की पहचान अजय वर्मा के रूप में की, जिसकी हत्या उसके ममेरे भाई अशोक ने करवाई थी। इस रहस्य का खुलासा तब हुआ जब पुलिस अजय को हत्या के मामले में तलाश रही थी, जबकि अजय की खुद 10 महीने पहले हत्या हो चुकी थी।

शक और साजिश का खेल: दोहरे कत्ल का मास्टरमाइंड अशोक
अशोक, जो देहरादून में रहता था, को अपनी पत्नी कामना के चरित्र पर शक हुआ। उसने इस शक के कारण पहले अपने ममेरे भाई अजय की हत्या करवाई और उसके बाद कामना का कत्ल कर दिया। अशोक ने इस पूरे षड्यंत्र को क्राइम सीरियल और खबरों से प्रेरित होकर डेढ़ साल तक योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। मामले में तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिनकी मदद से अशोक ने अपने भाई की हत्या को अंजाम दिया था।

abtakNewsSikar