राजस्थान टीम ने हार्डलाइन मुकाबले में जीता कांस्य पदक…

सीकर के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, दिल्ली को दी मात

68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्र वर्ग का आयोजन राजनांद गांव छत्तीसगढ़ में गत 18 से 22 नवंबर तक किया गया।
इस दौरान राजस्थान की 17 वर्ष की राजस्थान बालक वर्ग की टीम, जिसमें श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,सीकर के पाँच खिलाड़ी भी शामिल थे,ने हार्ड लाईन मुकाबले में दिल्ली को 38-66 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा कर इतिहास रच दिया है। इस राजस्थान टीम में प्रशिक्षक की भूमिका में जिसमें श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,सीकर के कोच राजेंद्र सिंह चौहान सहित इसी विद्यालय के 5 खिलाड़ी जुबेर,कैफ,पीयूष,जयवीर और वशिष्ठ राजस्थान टीम की और से खेल रहे थे।

abtakNewsSikar