राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ब्लॉक पिपराली की बैठक, गायत्री वर्मा बनी ब्लॉक सचिव…

नवचयनित नर्सेज का सम्मान, आगामी जिलाध्यक्ष चुनाव पर चर्चा

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ब्लॉक पिपराली की रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। दानवीर मांडोता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गायत्री वर्मा को सर्वसम्मति से ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया। मीटिंग में नवचयनित नर्सेज का भी सम्मान किया गया।

बैठक में आगामी जिलाध्यक्ष चुनाव और नर्सेज के हितों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रामनिवास चाहर, अनिल बाजिया, सुमन, महेंद्र फोगावट, शिवदयाल बाजिया, नोपाराम रेवाड़, भंवरी देवी सहित कई नर्सिंगकर्मी उपस्थित थे।

abtakhindi news