राजस्थान पटवार संघ उपशाखा की ओर से मांगों को लेकर उपखंड मुख्यालय पर धरना व कार्य बहिष्कार बुधवार को 10वें दिन भी जारी रहा। पटवारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर अपने आक्रोश को प्रकट किया।
धरने में गिरदावरी एप में संशोधन, सर्वेयर नियुक्ति, लंबित और रिव्यू डीपीसी, 752 नव सृजित पदों के पुनर्निर्धारण, तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक सेवा के कोटे का पुनर्निर्धारण, 1035 पदों की वित्तीय स्वीकृति सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
धरने पर संघ जिलाध्यक्ष अंकित साड़ोदिया, रामसिंह, महेंद्र पूनिया, राजेश पूनिया, मोहित जांगिड़, विनोद पूनिया, प्रमोद कुमारी, रवीश, मुकेश, विपेंद्र, संजय पूनिया, रामनिवास, रविंद्र, प्रीति, चंदा, सुमित्रा, आशीष आदि उपस्थित थे।