राजस्थान पटवार संघ उप शाखा चूरू की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना और कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी है। संघ अध्यक्ष धर्मपाल महर्षि ने बताया कि जब तक संघ की सभी मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। महासचिव अशोक सिंह ने बताया कि बुधवार को संघ के पटवारियों ने विरोध जताने के लिए राजकीय वॉट्सएप ग्रुप से इस्तीफा दे दिया। धरने में 1035 नए पटवार मंडलों की वित्तीय स्वीकृति, गिरदावरी एप में संशोधन और लंबित डीपीसी जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा है।