राजस्थान बजट 2024, डॉ. कमल सिखवाल बोले – युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बजट…

एक लाख 25 हजार सरकारी नौकरियां, मुफ्त बिजली, किसान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. कमल सिखवाल ने राजस्थान के पहले बजट को ऐतिहासिक बताया है, जिसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के विकास पर जोर दिया गया है। सरकार एक लाख 25 हजार सरकारी नौकरियां देगी, जबकि हर महीने 150 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। सीकर में युवा साथी केंद्र स्थापित होगा और विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को अब सालाना 9000 रुपए मिलेंगे, जिसमें केंद्र से 6000 और राज्य से 3000 रुपए शामिल होंगे।

डॉ. कमल सिखवाल ने बताया कि 20 लाख महिलाओं को “लखपति दीदी” योजना के तहत 1 लाख तक का लोन मात्र 1.5% ब्याज पर मिलेगा, जबकि गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना से 2.5 लाख परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के चहुंमुखी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो राजस्थान को एक विकसित राज्य बनाने में सहायक होगा।

abtakhindi news