राजस्थान बार एसोसिएशन के चुनाव 13 दिसंबर को प्रदेशभर में होंगे। इसी कड़ी में सीकर अभिभाषक संघ ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज सीकर कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। अभिभाषक संघ, सीकर के महासचिव बनवारी लाल बरवड़ ने जानकारी दी कि बैठक की अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष जगदीश चंद्र गठाला ने की। इस दौरान एडवोकेट पुरुषोत्तम कुमार शर्मा, रघुनाथ सिंह, और भंवर सिंह को चुनाव संचालन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। यह समिति चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएगी।