राजस्थान बास्केटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ अभिनंदन
बास्केटबाल की नर्सरी है दुजोद – राठौड़
सीकर –
दुजोद ग्राम के बास्केटबॉल ग्राउंड पर लगातार तीसरी बार राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट अजीत सिंह का अभिनंदन -सम्मान परंपरागत तरीके से साफा पहना कर,स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र प्रदान कर किया गया यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक महेंद्र विक्रम सिंह दुजोद ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं सीकर फाउंडेशन के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठौड़ ने कहा कि बास्केटबॉल का खेल राजस्थान सरकार द्वारा घोषित सीकर जिले के पांच गौरव में से एक गौरव है एवं दुजोद बास्केटबॉल खिलाड़ियों की नर्सरी है।यहां से निकलकर लगभग ढाई सौ खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय,एवं प्रांतीय स्तर पर खेलों में अपना परचम लहरा चुके हैं।एवं खेलों के बल पर सैकड़ो खिलाड़ी राज्य, केंद्रीय, एवं सुरक्षा बलों में विभिन्न उच्च पदों तक पहुंचे हैं। ऐसे ग्राम की धरती को नमन करता हूं,प्रणाम करता हूं, एवं सभी खिलाड़ियों उनके परिजनों को बधाई देता हूं जिन्होंने अपने पारंपरिक गौरवशाली अतीत को सहेज कर रखा है।
सीकर जिला राजस्थान बास्केटबॉल की रीढ है।राजस्थान बास्केटबॉल के इतिहास में सीकर जिले का अपना अलग महत्वपूर्ण स्थान हमेशा से रहा है।
ज्ञात रहे अध्यक्ष अजीत सिंह फीबा एशिया की लीगल कमेटी के मेंबर हैं, राष्ट्रीय बास्केटबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष हैं, एवं राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।
समारोह की अध्यक्षता बास्केटबॉल के प्रशिक्षक भंवर सिंह पचार ने की। एवं विशिष्ट तिथि के तौर पर सीकर व्यापार संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रणजीत सिंह पिपराली, सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह शेखावत, युवा व्यवसायी राकेश तिवारी,गौ सेवक देवी प्रसाद पारीक, पुखराज सिंह रहे। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं राजस्थान बास्केटबॉल संघ की टेक्निकल कमेटी के सचिव सुरेश मारोठिया एवं संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव अयूब खान को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर इस्लाम,नरेंद्र राठौड़,सरदार सिंह राठौड़ सहित बास्केटबॉल के खिलाड़ी, ग्राम वासियों की गरिमा मय उपस्थिति रही। संचालन खेल प्रशिक्षक राजवीर सिंह शेखावत द्वारा किया गया।