राजस्थान में न्यू ईयर 2025 का जोश, सीकर में धूमधाम से जश्न…

होटलों में थीम पार्टियों से लेकर खाटूश्याम मंदिर तक, शहर में उमड़ा उल्लास

नए साल 2025 का स्वागत राजस्थान में बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। सीकर में देर रात तक आतिशबाजी और बॉलीवुड थीम पर पार्टियों का माहौल देखने को मिला। कई होटलों और रिसॉर्ट्स में रंगारंग कार्यक्रम हुए, जहां लोगों ने डीजे की धुनों पर सुबह तक जश्न मनाया।

रामू का बास स्थित होटल रॉयल राजस्थान में राजस्थानी कलाकार शहनाज फोगा की प्रस्तुति ने माहौल में चार चांद लगा दिए। अन्य होटलों जैसे होटल ला नेचर, ग्रीन बीच और लोहिया रिसोर्ट में भी मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं, खाटूश्याम मंदिर में लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमड़े। मंदिर प्रांगण में आज भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

abtakhindi newsNews