राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर और समग्र शिक्षा चूरू के तत्वावधान में शहरी संकुल संदर्भ केंद्र राजकीय गोयनका उमावि में 13 स्कूलों के एसडीएमसी और एसएमसी सदस्यों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में समुदाय की भागीदारी और स्कूलों के कायाकल्प पर जोर दिया गया। यूसीईईओ ओमप्रकाश फगेडिया ने कहा कि चूरू जिला शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा पहले स्थान पर रहा है। सीआरसी प्रभारी प्रताप सिंह नाथावत ने विभिन्न समितियों, उनके कर्तव्यों और विद्यालय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में 78 सदस्य शामिल हुए।