राजस्थान में 2 हजार मेगावाट सोलर पार्क को मंजूरी, ऊर्जा क्षेत्र में नया कीर्तिमान…

ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान को मिली नई दिशा

राजस्थान में 2 हजार मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क के विकास की मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को राइजिंग राजस्थान समिट में इस परियोजना की घोषणा की। इस सोलर पार्क में केंद्र सरकार की 30 प्रतिशत भागीदारी होगी। जोशी ने इसे राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाला कदम बताया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान का लक्ष्य न केवल ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनना है, बल्कि इसे ऊर्जा सरप्लस राज्य के रूप में भी स्थापित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य ने ऊर्जा क्षेत्र में केंद्रीय उपक्रमों के साथ 4 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए हैं, जिनमें से 1.7 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है। अगले चार साल में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 30 गीगावाट से बढ़ाकर 125 गीगावाट करने का लक्ष्य रखा गया है।

राज्य सरकार की हाल ही में लागू की गई राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

abtakNewsSikar