राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

आगामी मीडिया प्रशिक्षण, डिजिटल विस्तार और प्रचार-प्रसार रणनीति पर बना ठोस रोडमैप

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

आगामी मीडिया प्रशिक्षण, डिजिटल विस्तार और प्रचार-प्रसार रणनीति पर बना ठोस रोडमैप

सीकर

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन की मीडिया इकाई को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाते हुए आगामी मीडिया योजनाओं पर समग्र रणनीति तय करना रहा।

इस आभासी बैठक में प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के साथ-साथ समस्त संभाग मीडिया प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी एवं लगभग 92 मीडिया कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। संगठन के प्रचार-प्रसार, मीडिया प्रशिक्षण, सोशल मीडिया रणनीति तथा आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर गहन मंथन किया गया।

बैठक का संचालन प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री एवं मीडिया संपर्क प्रमुख श्री बसंत कुमार जिंदल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया संयोजक श्री चंद्र प्रकाश कुर्मी, सह-संयोजक श्री राकेश कुमार शर्मा एवं श्री देवेंद्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रदेश मीडिया संयोजक श्री चंद्र प्रकाश कुर्मी ने कहा कि संगठन के आंदोलनों, अभियानों एवं शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को समाज, शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में मीडिया की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने मीडिया प्रभारियों से तकनीकी रूप से दक्ष, सजग एवं निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रचार-प्रसार केवल प्रिंट मीडिया तक सीमित न रहे, बल्कि एक्स (ट्विटर), यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सएप, वेबसाइट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टीवी कवरेज तथा ‘शिक्षक संदेश’ पत्रिका के माध्यम से व्यापक स्तर पर किया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि 30–31 दिसंबर 2025 को सीकर में प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला (मीडिया प्रशिक्षण) आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के सभी मीडिया प्रभारी एवं सह-प्रभारी भाग लेंगे। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा समाचार लेखन, न्यूज़ ब्रेकिंग, सोशल मीडिया हैंडल संचालन, फॉलोअर्स वृद्धि, कंटेंट मैनेजमेंट एवं मीडिया समन्वय पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री श्री महेंद्र जी लखारा ने कहा कि संगठन के सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों का वास्तविक श्रेय तभी मिलेगा, जब उनका समयबद्ध और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी मीडिया प्रभारियों से कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर प्रशिक्षण का लाभ लेने का आग्रह किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद आयोजित यह प्रदेश स्तरीय मीडिया बैठक संगठन की मीडिया सुदृढ़ीकरण दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रदेश स्तरीय खबरों के संकलन, मॉनिटरिंग और साझा करने, संगठन के मोबाइल ऐप के अधिकतम उपयोग व रजिस्ट्रेशन, जिला व उपशाखा स्तर पर मीडिया टीम गठन, मासिक बैठकों के आयोजन तथा बांसवाड़ा में प्रस्तावित प्रदेश शिक्षक सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया।

बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला एवं उपशाखा स्तर की प्रत्येक गतिविधि की सूचना मीडिया के माध्यम से समय पर प्रसारित की जाएगी, ताकि संगठन की गतिविधियाँ समाज के हर वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुँच सकें।

अंत में सभी मीडिया प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन किया गया।

abtakhindi khabarhindi newsjhunjhunushekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update