राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की पिपराली, सीकर और धोद उपशाखा के संयुक्त तत्वावधान में कर्त्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम गोपाल फोगावत स्मृति प्रन्यास भवन, सीकर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धोद उपशाखा अध्यक्ष कैलाश कविया और मंत्री बनवारी लाल ने पूर्व प्रधानाचार्य मांगीलाल शर्मा का स्वागत कर की।
पूर्व प्रधानाचार्य मांगीलाल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला, वहीं प्रदेश सभा अध्यक्ष संपत सिंह ने संगठन के उद्देश्य को स्पष्ट किया। इस अवसर पर यशवंत सिंह ने विवेकानंद की जीवनी से अवगत कराया। जिला मंत्री कल्याण सिंह ने बोध दिवस पखवाड़े की कार्य योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में सुशीला कस्वां, अरुण महला, ओमपाल सिंह, लालचंद सैनी सहित कई संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन सनत कुमार शर्मा ने किया।