राजस्थान सरकार ने संस्कृत शिक्षा विभाग में कुल 3,003 पदों पर सीधी भर्ती करने का फैसला किया है। इसके लिए संस्कृत शिक्षा विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भर्ती प्रस्ताव भेज दिया है, जिसके बाद चयन बोर्ड जल्द ही भर्ती विज्ञप्ति जारी करेगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि शिक्षा विभाग में लंबे समय से पद रिक्त थे, जिसे अब सरकार ने भरने का निर्णय लिया है। इन 3,003 पदों में 2,759 पद अध्यापक लेवल-1 और लेवल-2 के होंगे, 179 पद ग्रेड थर्ड शिक्षक के होंगे, जबकि 48 पद लाइब्रेरियन ग्रेड थर्ड और 17 पद प्रयोगशाला सहायक के होंगे।