राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित द्वितीय एवं तृतीय सोपान स्काउट प्रशिक्षण शिविर में आज दिनांक 20 अक्टूबर को प्रातः शिविर संचालक ओम प्रकाश चौधरी द्वारा बीपी सिक्स एवं सूर्य नमस्कार तथा प्रथम प्रहर प्रशिक्षण में द्वितीय सोपान की गांठे एवं बंधन सिखाए गए। सचिव महेश कुमार योगी द्वारा दिशाओं का ज्ञान एवं कंपास के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। श्री सीताराम गुर्जर द्वारा वन विद्या खोज के चिन्ह बताए गए। आशीष नायक द्वारा स्काउट यूनिफॉर्म के बारे में प्रशिक्षण दिया गया । दोपहर भोजन में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बलदेव दास जी महाराज के आशीर्वाद से सभी स्काउट ने दाल चूरमा का आनंद लिया। द्वितीय प्रहर प्रशिक्षण में हैंड सीट एवं सी पी आर का प्रशिक्षण दिया गया । शाम को स्काउट वन भ्रमण पर गए । इस अवसर पर श्री रघुनाथ सिंह शेखावत, मुकेश कुमार तंवर, संदीप यादव, पूर्व सचिव शीशपाल सैनी, योगेश शर्मा, संजय गुर्जर ,धनंजय जांगिड़, सतनारायण मीणा एवं श्री मनोज कुमावत आदि प्रशिक्षक उपस्थित रहे।