राजासर बिकान में कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल वितरण, कौशल विकास सामग्री किट भी दी गई…

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजासर बिकान में कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजासर बिकान में राज्य सरकार द्वारा कक्षा 9 की छात्राओं को 40 साइकिलें नि:शुल्क वितरित की गईं। इस योजना को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उनकी स्कूलों तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार की सराहनीय पहल के रूप में देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य बुलकेश कुमार ने की और इस प्रयास को सराहा।

इस दौरान, विद्यालय के वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों को कौशल विकास सामग्री किट भी दी गई, जिसमें इलेक्ट्रिकल्स और ब्यूटीशियन कोर्स के छात्रों को किट प्रदान की गई। यह किट उनके व्यावसायिक कौशल में सुधार के लिए उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम का संचालन रणवीर सहारण ने किया और किट वितरण प्रभारी सुरेंद्र नाई के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्य अनुराधा स्वामी, अमरचंद सांडेला, सुशील जाट, अनिल कुमार, दिलीप सिंह राजवी, कृष्ण कुमार, लक्ष्मीनारायण राजपुरोहित, मंजू दाधीच और विजय कुमार ने भाग लिया। सभी ने इस आयोजन को सराहा और इसे बालिकाओं और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।

abtakNewsSikar