राज्यपाल जनरल वी के सिंह ने पत्नी के साथ सालासर बालाजी के दर्शन किए…

राज्यपाल बनने के बाद पहली बार आए सिंह, किया गया अभिनंदन

मिजोरम के नवनियुक्त राज्यपाल जनरल वी के सिंह ने अपनी पत्नी भारती सिंह के साथ सालासर बालाजी के दर्शन किए।

राज्यपाल बनने के बाद यह उनका पहला सालासर दौरा था। इस अवसर पर मिशन मोदी राष्ट्रीय संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपसिंह राठौड़ के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान करनी सेना के संभाग प्रभारी सूरजभान सिंह चैनपुरा, विक्रम सिंह राठौड़, सुल्तानसिंह शेखावत और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

abtakNews