राज्य मंत्री मंजू बाघमार रविवार को लक्ष्मणगढ़ दौरे पर…

स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जयपुर के लिए रवाना होंगी

महिला एवं बाल विकास और सार्वजनिक निर्माण विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार रविवार को लक्ष्मणगढ़ का दौरा करेंगी। एडीएम रतन कुमार ने जानकारी दी कि डॉ. बाघमार रविवार को दोपहर 2 बजे ब्यावर से प्रस्थान कर शाम 6:15 बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचेंगी। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।

कार्यक्रम के बाद डॉ. मंजू बाघमार लक्ष्मणगढ़ से शाम 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। उनके दौरे के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

abtakNewsSikar