राज्य में प्रथम स्थान के साथ चमकी सीएलसी हाई स्कूल की कविता, अब लक्ष्य एग्रीकल्चर ऑफिसर बनकर कृषि क्षेत्र में योगदान

राज्य में प्रथम स्थान के साथ चमकी सीएलसी हाई स्कूल की कविता, अब लक्ष्य एग्रीकल्चर ऑफिसर बनकर कृषि क्षेत्र में योगदान

राज्य में प्रथम स्थान के साथ चमकी सीएलसी हाई स्कूल की कविता, अब लक्ष्य एग्रीकल्चर ऑफिसर बनकर कृषि क्षेत्र में योगदान
सीकर।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 (कृषि विज्ञान वर्ग) के घोषित परीक्षा परिणामों में सीएलसी हाई स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा कविता ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल करते हुए विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। दांतारामगढ़ के श्यामपुरा गांव की निवासी कविता एक मेहनतकश किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता श्री सांवर मल खेती का कार्य करते हैं तथा माता श्रीमती सावित्री देवी गृहिणी हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि से प्रेरणा लेते हुए कविता ने शिक्षा के माध्यम से कृषि क्षेत्र में कुछ अलग करने का संकल्प लिया है। कविता अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, प्रोत्साहन और सीएलसी हाई स्कूल की समर्पित शिक्षक टीम को देती हैं। उनका कहना है कि नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। विद्यालय का अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण उनकी तैयारी में अत्यंत सहायक रहा। अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताते हुए कविता ने कहा कि वह एग्रीकल्चर ऑफिसर बनकर कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करना चाहती हैं। वे आधुनिक तकनीकों और ज्ञान के माध्यम से किसानों की मदद कर कृषि क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाना चाहती हैं। कविता की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो यह साबित करती है कि मेहनत, सही दिशा और दृढ़ संकल्प से सर्वोच्च स्थान हासिल किया जा सकता है

abtakCLC sikarhindi khabarrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS