जयपुर में बुधवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष किशनलाल जेदिया ने कांग्रेस के मनोनीत पार्षद अशोक पंवार और प्रीत चांवरिया का सम्मान किया। दोनों ने गत दिवस नगर परिषद कार्यालय के सामने सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर भूख हड़ताल की थी और भर्ती को रद्द करने की मांग की थी।
इस सम्मान समारोह में मेहतर समाज एकता अधिकार मंच के राकेश पंवार, राजेश घारु, कालू गोरण, सिद्धार्थ बेरासा, रोहित, शांतिलाल तालवाडी, पूर्ण आर्य समेत अन्य समाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।