राज्य सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा, कलेक्ट्रेट में अन्त्योदय सेवा शिविर का आयोजन…

विभिन्न योजनाओं के वर्चुअल कार्यक्रम होंगे आयोजित

रविवार को राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में अन्त्योदय सेवा शिविर का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शनी स्थल पर आयोजित होगा।

एडीएम रतनकुमार ने बताया कि शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल सम्बल योजना, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, और आयुष्मान आरोग्य शिविर के तहत गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को जागरूक किया जाएगा और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

abtakNewsSikar