राज्य स्तरीय तैराकी 17/19 छात्र/छात्रा प्रतियोगिता के चौथे दिन हुई 24 प्रतियोगिताए।

राज्य स्तरीय तैराकी 17/19 छात्र/छात्रा प्रतियोगिता के चौथे दिन हुई 24 प्रतियोगिताए।

राज्य स्तरीय तैराकी 17/19 छात्र/छात्रा प्रतियोगिता के चौथे दिन हुई 24 प्रतियोगिताए।
सीकर।

एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान समूह भढाडर सीकर के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थित तरणताल पर चल रही 69वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा के चौथे दिन 24 प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए खेल प्रभारी महेन्द्र सहारण ने बताया कि 19 आयु छात्र वर्ग में 200 मी. आई एम में अभिराज सिंह ने गोल्ड मैडल, तनिष्क भारद्वाज ने सिल्वर मैडल, आदित्य उपाध्याय ने ब्रोंज मैडल, 200 मी. फ्री स्टाईल में कुणाल फौजदार ने गोल्ड मैडल, नरेन्द्र सिंह ने सिल्वर मैडल, जतिन गोदारा ने ब्रोंज मैडल, 50 मीटर बटर फलाई में कृष्णा दित्य सिंह ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 17 आयु छात्र वर्ग में 200 मी. आई एम में आदित्य लक्षकार ने गोल्ड मैडल, गगन मीणा ने सिल्वर मैडल, हिमांशु सामोता ने ब्रोंज मैडल, 200 मी. फ्री स्टाईल में  गौरांग मोदी ने गोल्ड मैडल, पिं्रस नाजानी ने सिल्वर मैडल,  बलराम ने ब्रोंज मैडल, 50 मीटर बटर फलाई में  शौर्यवीर सिंह ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 19 आयु छात्रा वर्ग में 200 मी. आई एम में कृष्णा सिंह ने गोल्ड मैडल, श्रीखा रावत ने सिल्वर मैडल,  तनिष्का कच्छावा ने ब्रोंज मैडल, 200 मी. फ्री स्टाईल में  हरिका अलख ने गोल्ड मैडल, भक्ति गोयल ने सिल्वर मैडल, प्रिसा शर्मा ने ब्रोंज मैडल, 50 मीटर बटर फलाई में  कृष्णा सिहाग ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 17 आयु छात्रा वर्ग में 200 मी. आई एम में आधका बृजेश शर्मा ने गोल्ड मैडल, परी ने सिल्वर मैडल,  सिदिका ने ब्रोंज मैडल, 200 मी. फ्र्री स्टाईल में  परिनीती सिंह चौधरी  ने गोल्ड मैडल, कियारा बाजिया ने सिल्वर मैडल,  आलिका कायमखानी ने ब्रोंज मैडल, 50 मीटर बटर फलाई में  अभिश्री राय ने गोल्ड मैडल हासिल किया। मैडल सेरेमनी में संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, सहनिदेशक गोपाल सिंह, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, कैम्पस हैड राहुल ढाका, संयोजक गिरिराज व्यास, सुरेन्द्र सोनी, राधेश्याम टेलर, पुष्पा गहलोत ने विजेता खिलाडियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanSikarSIKAR NEWS