राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हुए गोपाल जोशी…

प्रशासनिक अधिकारी गोपाल जोशी को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान

सीकर के जिला शिक्षा कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत गोपाल जोशी को राज्य स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी सम्मान समारोह में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और अन्य प्रमुख अधिकारियों ने समारोह में उनकी सेवाओं की सराहना की। जोशी को विभागीय कार्यों में अनुकरणीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला।

गोपाल जोशी ने 1987 में कनिष्ठ लिपिक के रूप में सरकारी सेवा में कदम रखा था और अब वे डीईओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। जनगणना 2011 में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा रजत पदक भी प्राप्त हुआ था। उनके कार्यों में दक्षता और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए वे हमेशा सराहे जाते रहे हैं।