ग्राम पंचायत राणोली में आयोजित तीन दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री शिविर में 156 किसानों की यूनिक फार्मर आईडी बनाई गई। शिविर प्रभारी गिरदावर प्रेमराज मीणा ने बताया कि भविष्य में पीएम-किसान, फसल बीमा और अन्य योजनाओं का लाभ इसी आईडी के माध्यम से मिलेगा।
शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, पशु बीमा और चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी दी गईं। किसानों को 11 अंकों की यूनिक आईडी प्रदान की गई, जो डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करेगी। हालांकि, सर्वर समस्या के कारण कुछ किसानों की आईडी नहीं बन पाई। शिविर में ग्राम विकास अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।