राधाकिशन पूरा स्थित शीतला माता मंदिर में शुक्र वार को तड़के सुबह ही शीतला अष्टमी का पर्व पूरे धूमधाम उत्साह, उमंग और श्रद्धा पूर्वक शाम तक मनाया गया। यह जानकारी देते हुए कृष्ण कुमार पारमुवाल व शंकरलाल पारमुवाल ने बताया कि गुरु वार रात को महिलाओं के द्वारा माता शीतला मंदिर में सजावट व भजनसंध्या आयोजित की गई। शुक्र वार को महिलाएं बड़े सवेरे से ही गीत गाकर शीतला माता मंदिर पहुँची जहा शीतला माता की पूजा अर्चना कर मीठे और ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। इस दौरान मोहल्ले के सुगन चंद ठेकेदार, नितेश पारमुवाल, नवीन, सोहनलाल,कमल रामलखन गुप्ता, दिनेश, चेतन कुमार, जुगल सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे l