राधेश्याम पारीक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए देवीपुरा धाम बालाजी मंदिर में की गई विशेष पूजा
सीकर
सीकर व्यापार संघ के संस्थापक राधेश्याम पारीक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर आज देवीपुरा धाम बालाजी मंदिर में विशेष पूजा की गई।
संघ के महामंत्री कैलाश स्वामी ने बताया कि मंदिर के पुजारी पंडित रमेश शर्मा द्वारा पारीक की आरोग्यता के लिए बालाजी महाराज की विधिवत आराधना की गई। इस दौरान पारीक के सिर पर मोर पंख रखा गया और उन्हें पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर व्यापार संघ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिहन, नारायण सिंह सबलपुरा, गणेश सोनी तथा नन्द सिंह नरूका ने भी पारीक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।