रणोली स्थित राउमावि बैद की ढाणी स्कूल में सोमवार को सुबह सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में बताया और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और प्रबुद्धजनों ने भी भाग लिया।
इसी तरह, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उज्जीन सिंह का नाडा बेरी में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम हुआ। प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने सूर्य नमस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को इसके लाभों से अवगत कराया।