रानोली उप तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को प्राचीन जिनालय के पुनर्निर्माण हेतु आचार्य मुनि इंद्र नंदी के सान्निध्य में भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार शाम संगीत मय णमोकार महामंत्र पाठ और भजन संध्या से हुई, जिसमें महिलाओं ने भी भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
गुरुवार सुबह श्री चंद्र प्रभु स्वामी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया, जिसके बाद शिलान्यास पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान हुए। पंडित मनोज जैन (बगरोई, एमपी) ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास संपन्न करवाया। इस अवसर पर श्री चंद्र प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक पूजन कर निर्वाण लड्डू भी अर्पित किया गया।
मंदिर की दीवारें जर्जर होने के कारण चार वर्ष पूर्व प्रतिमाओं को अस्थायी वेदी में विराजमान किया गया था। अब नए मंदिर का निर्माण दो वर्षों में संकल्प सहित पूरा करने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश जैन, अशोक कुमार जैन, बाबूलाल जैन, अमरचंद जैन, भैरूलाल, इंद्र कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।