रामनवमी महोत्सव की तैयारियो को लेकर मीटिंग का आयोजन…

भव्य शोभायात्रा और विशेष कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा, सदस्यों को सौंपे गए कार्य

श्री बैजनाथ सोभासरिया ट्रस्ट द्वारा आयोजित दो दिवसीय श्रीराम जन्म महोत्सव की तैयारियो को लेकर एक मीटिंग का आयेाजन किया गया। मीटिंग में ट्रस्ट के प्रतिनिधी घनश्याम प्रसाद सोभासरिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जानकारियां हासिल की एवं आवश्यक बिंदु साझा किए। ज्ञातव्य है कि 5 अप्रेल 2025 अष्टमी को सोभासरिया विश्राम भवन स्थित श्रीराम मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा एवं 6 अप्रेल 2025 नवमी को श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों को उनके कार्यों की जिम्मेदारी दी गई।इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, सीए सुनील मोर, राधेश्याम मोर, कमल सोभासरिया, श्याम सुंदर सोभासरिया, श्रवण सोभासरिया, भंवरलाल जयसनसरिया, गिरधारी लाल पंसारी, विजय कुमार झाझूका, संजय शर्मा, प्रहलाद झूरिया, विनोद अग्रवाल, मनोज खेतान, सुमेर सिंह शेखावत, चितरंजन सिंह राठौड़, जगदीश प्रसाद चौकड़ीका, जानकी प्रसाद इंदोरिया, ओमप्रकाष पुरोहित, महेश गोयल, प्रदीप शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, उमेश माथुर, मंजू लोहिया व संतोष अग्रवाल सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

abtakhindi news