रामपुरा बास में नायब सूबेदार प्रभु सिंह राठौड़ के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम…

शहीद स्मारक पर वीरांगना, बेटे व ग्रामीणों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कारगिल क्षेत्र में शहीद हुए नायब सूबेदार प्रभु सिंह राठौड़ के शहादत दिवस पर उनके गांव रामपुरा बास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। वीरांगना, उनके बेटे रामकरण सिंह और ग्रामीणों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान रामपुरा व जसरासर के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा रैली निकाली। शिक्षाविद कुंभसिंह राठौड़ की देखरेख में सांस्कृतिक व देशभक्ति गायन कार्यक्रम भी हुआ। कैप्टन चैन सिंह ने बताया कि 17 जनवरी 2017 को जम्मू कश्मीर के कारगिल में प्रभु सिंह आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कार्यक्रम में गिरवर सिंह, महेंद्र सिंह, कानाराम, भवानी सिंह, सुरेश सैनी, गणेश कुमार और अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

abtakhindi news