राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर धड़सीसर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन…

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, झांकियों ने बढ़ाई शोभायात्रा की शोभा

सरदार शहर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को धड़सीसर गांव में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ स्थानीय ठाकुर जी के मंदिर से हुआ, जो गांव की मुख्य गलियों से होकर पुनः मंदिर पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने कलश यात्रा में भाग लिया। आकर्षण का केंद्र रही भव्य झांकी, जिसमें स्थानीय बच्चों ने श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का पात्र निभाया। यह झांकी सुबह 9:15 बजे से शाम 10:30 बजे तक गांव के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में कई वाहनों का काफिला भी शामिल रहा। शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

इस आयोजन में रेवंत सिंह, पाबू सिंह, खींवाराम, सरपंच मनोज, मांगीलाल भाट, हनुमान शर्मा, श्याम सिंह, महेंद्र जाट सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

abtakhindi news