राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पौषण मिशन पौष्टिक अनाज योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
सीकर
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पौषण मिशन पौष्टिक अनाज योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 22 जनवरी 2026 गुरुवार को अर्बन हाट जयपुर रोड सीकर में किया गया। कार्यशाला में जिले के जन-प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, मिलेट्स से संबंधित प्रगतिशील कृषकों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) एवं मिलेट उद्यमियों सहित कुल 107 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद सीकर प्रिया झाझड़िया, कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर के प्रभारी आर.के. दुल्लड़, सहायक निदेशक उद्यान दुर्गा प्रसाद निमड़ एवं रामरतन स्वामी द्वारा मिलेट्स के उत्पादन, उपयोग एवं मूल्य संवर्धन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं द्वारा मिलेट्स से बनने वाले विभिन्न उत्पादों जैसे बिस्किट, रस्क, नमकीन, लड्डू, चूरमा, खिचड़ी, राब, मिलेट हलवा, उपमा, चीला आदि के बारे में बताया गया तथा इनके पोषण महत्व एवं रोजगार व आय सृजन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।