‘‘*राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एम. के. स्कूल का परचम, सेकंड रैंक हासिल कर जीती ट्रॉफी‘‘
सीकर
पिपराली रोड़ स्थित एम. के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान सी. सै. स्कूल, सीकर में कराटे चेम्पियन विद्यार्थियों का किया गया सम्मान। विद्यालय के चेयरमैन श्री महावीर प्रसाद ढ़ाका ने बताया कि नेशनल पेन्थर्स ओपन कराटे चेम्पियनशिप 2026 जो कि 18 व 19 जनवरी को एस. आर. स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, प्रियान्शु विहार, सिरसी रोड़ स्थित जयपुर में आयोजित हुई जिसमें एम. के. स्कूल के चार विद्यार्थी तनय, कृश, शुभम और योगेश ने स्वर्ण पदक, चार विद्यार्थी निखिल, रितेश, राजकुमार और तनय ने रजत पदक एवं पाँच विद्यार्थियों कृष्ण, सौम्य, निक्षित, आर्यन एवं ऋषि ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोतगिता में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एम. के. स्कूल को प्रथम उपविजेता (दूसरा स्थान) की Trophy मिली क्योंकि एम. के. स्कूल के विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा पदक प्राप्त किये।
SGFI विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में एम. के. स्कूल के 46 विद्यार्थियों ने भाग लिया और बेल्ट प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के रंग के बेल्ट प्राप्त किये जिनमें Brown Belt प्रिन्स गोरा ने, Purple Belt चार विद्यार्थियों ने, Blue Belt 10 विद्यार्थियों ने, Green Belt 15 विद्यार्थियों ने और Yellow Belt 16 विद्यार्थियों ने प्राप्त किये। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरूस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम में संस्था के कॉ-डारेक्टर इंजि. मनीष ढ़ाका ने सभी विद्यार्थियों एवं इनके कोच मो. कलीम को बधाई देते हुये कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थी ऐसे ही विजेता रहे व अपना और अपने देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में संस्था के मैनेजिंग डारेक्टर श्री संजय शर्मा, प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, अकादमिक प्रमुख सु श्री नेहा वर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।