राष्ट्रीय मीणा महासभा चूरू ने मनाई किरोड़ीमल मीणा जयंती…

सेनि कृष्ण मीणा ने व्यक्तित्व और योगदान की सराहना की

किरोड़ीमल मीणा आदिवासी मीणा छात्रावास में शुक्रवार को राष्ट्रीय मीणा महासभा चूरू की ओर से राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष किरोड़ीमल मीणा की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेनि कृष्ण मीणा थे जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मोहर सिंह मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि स्टेशन अधीक्षक भंवरलाल मीणा और निर्मला मीणा थे। इस दौरान छात्रावास में 10 स्टडी टेबल भी भेंट की गई। अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्ति जैसे जिला कोषाध्यक्ष फूलाराम मीना, संयुक्त सचिव योगेंद्र मीना, और कार्यालय सचिव सचिन मीना ने किरोड़ीमल मीणा के योगदान और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शांति देवी मीना, निर्मला मीणा, डॉ. मनोज मीना सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

abtakhindi news