रींगस के छीलावाली गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को आईडीबीआई बैंक भारनी की पहल पर 65 इंच का डिजिटल स्मार्ट बोर्ड और सवा लाख रुपए की शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। डिजिटल सेवा का उद्घाटन स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पुत्र दुर्गासिंह खर्रा की अध्यक्षता में किया गया। बैंक अधिकारियों ने छात्रों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया।
युवा नेता दुर्गासिंह खर्रा ने इस पहल को छात्रों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में बैंक के एजीएम सुनील कुमार रणवा, शाखा प्रबंधक कृष्ण अवतार सैनी, एडवोकेट रामावतार सैनी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने भी इस प्रयास की सराहना की।