सीकर के रींगस थाना क्षेत्र में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में लगे ट्रेड फेयर में आग लगने के बाद प्रशासन ने मेले की परमिशन रद्द कर दी है। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जिसमें भूत बंगले का लाखों का सामान और नगदी जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन जांच में पाया गया कि मेले में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
भूत बंगले के स्टाफ ने आरोप लगाया कि नशे में धुत चार युवकों ने विवाद के बाद आग लगाने की धमकी दी थी। घटना के दौरान पेट्रोल डालकर आग लगाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने परमिशन रद्द कर मेले को 72 घंटे में खत्म करने का निर्देश दिया है। आगजनी में 20 फीट ऊंची लपटें उठीं, लेकिन गनीमत रही कि स्टाफ सतर्क था और बड़ी जनहानि टल गई।