रींगस: दरगाह से दानपात्र चोरी, एक साल की दानराशि गायब…

चोरों ने दीवार तोड़कर दानपात्र चुराया, पुलिस जांच में जुटी

रींगस कस्बे के तहसील कार्यालय के पास स्थित हजरत मूसा बाबा दरगाह से चोरों ने दानपात्र चोरी कर लिया। दानपात्र में करीब एक साल की दानराशि एकत्रित थी, जिसे चोरों ने किसी समय में चुराया। इस घटना की जानकारी गुरुवार को पुलिस को दी गई।

घटना का खुलासा: दरगाह के खादिम को हुई चोरी की भनक
दरगाह के खादिम छोटू न्यारिया ने बताया कि वह गुरुवार सुबह दरगाह की सफाई के लिए पहुंचे। जैसे ही उन्होंने दरगाह का गेट खोला, तो पाया कि दीवार टूटी हुई थी और दानपात्र का गल्ला गायब था। चोरों ने सरियों की मदद से दीवार तोड़कर गल्ले में रखी पूरी दानराशि चुरा ली थी।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, पदचिह्नों का निरीक्षण किया और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए छानबीन में जुटी हुई है।

abtakNewsSikar