पाटन के काचरेड़ा गांव में शुक्रवार को रींगस बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष गिरिराज सिंह तंवर का जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामाजिक समरसता प्रमुख एडवोकेट भवानी टेलर ने इसे गांव के लिए गौरव का पल बताया। ग्रामीणों ने गिरिराज सिंह का स्वागत साफा और माला पहनाकर किया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि वे अध्यक्ष के रूप में निष्पक्षता से कार्य करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति धन की कमी के कारण न्याय से वंचित न हो। स्वागत समारोह में मोहन सिंह, सवाई सिंह, मालाराम, तेज सिंह फौजी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।